RVNL Shares: रेलवे की इस कंपनी का 34% घटा शुद्ध मुनाफा, मार्जिन भी हुआ कम; शेयरों में आई जबरदस्त गिरावट

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में गुरुवार 8 अगस्त को कारोबार के दौरान 5% से अधिक की तगड़ी गिरावट आई। यह गिरावट कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया है। भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 34 फीसदी घटकर 224 करोड़ रुपये रहा। वहीं उसका रेवेन्यू इस दौरान 27 फीसदी घटकर 4,074 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RVNL Shares: RVNL के शेयर 2019 में स्टॉक एक्सचेजों पर लिस्ट हुए थे

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में गुरुवार 8 अगस्त को कारोबार के दौरान 5% से अधिक की तगड़ी गिरावट आई। यह गिरावट कंपनी के जून तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आया है। भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 34 फीसदी घटकर 224 करोड़ रुपये रहा। वहीं उसका रेवेन्यू इस दौरान 27 फीसदी घटकर 4,074 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,571.6 करोड़ रुपये था। RVNL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA जून तिमाही में 48 फीसदी घटकर 182 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका EBITDA मार्जिन इस दौरान करीब 1.80 फीसदी घटकर 4.5 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6.3 फीसदी था।

RVNL के शेयरों में अगस्त में अबतक करीब 10 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इससे पहले इस शेयर ने पिछले 5 महीनों तक अपने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया था। RVNL के शेयर जुलाई महीने में 44 फीसदी, जून महीने में 9 फीसदी, मई महीने में 33 फीसदी और अप्रैल महीने में 13 फीसदी चढ़े थे।

इस साल अबतक RVNL के शेयरों का भाव करीब 3 गुना बढ़ चुका है। पिछले महीने 15 जुलाई को इस शेयर ने 647 रुपये के अपने ऑलटाइम हाई को छुआ था। साल 2024 में अबतक शेयर में करीब 220 फीसदी की तेजी आ चुकी है।


RVNL के शेयर 2019 में स्टॉक एक्सचेजों पर लिस्ट हुए थे। इसका आईपीओ महज 19 रुपये प्रति शेयरर के भाव पर आया आया था। तब से अबतक हर साल इस शेयर ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। रिटर्न के मामले में यह इसका अबतक का सबसे अच्छा साल है। इससे पहले 2023 में इसने अपने निवेशकों को करीब 166 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया था।

हालिया गिरावट के बाद,RVNL के शेयर अब अपने एक साल के फॉरवर्ड अर्निंग पर 61.56 गुना के प्राइस-टू-अर्निंग्स (P/E) मल्टीपल पर कारोबार कर रहे हैं। यह इसके पिछले 5 सालों के औसत P/E मल्टीपल 22.1 गुना से काफी अधिक है। कारोबार के अंत में RVNL के शेयर 4.65 फीसदी गिरकर 539.50 रुपये के भाव पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें- Suzlon Energy: सुजलॉन के शेयरों में 5% की जबरदस्त तेजी! मार्केट कैप पहुंचा ₹1 लाख करोड़ के करीब

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।