S&P 500 ने छुई नई रिकॉर्ड ऊंचाई, मजबूत जॉब रिपोर्ट के कारण अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख, Nasdaq फिसला

S&P 500 शुरुआती कारोबारी समय के दौरान 52-हफ्ते के नए उच्चतम स्तर 5,370.30 पर पहुंच गया। भारतीय समयानुसार रात 9 बजे ये 5,357 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। Dow Jones Industrial Average भी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 38,960 के स्तर पर चढ़ गया। हालांकि Nasdaq Composite मामूली गिरावट के साथ 17,165 पर आ गया

अपडेटेड Jun 08, 2024 पर 9:36 AM
Story continues below Advertisement
भारतीय इंडेक्सेस सप्ताह के अंत में फिर से चढ़े। निफ्टी 2.05 प्रतिशत बढ़कर 23,290.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 2.16 प्रतिशत बढ़कर 76,693.36 पर बंद हुआ

नौकरियों की रिपोर्ट (jobs report) उम्मीद से अधिक मजबूत आने के बाद कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 7 जून को अमेरिकी बाजारों (US markets) में मिला-जुला कारोबार हुआ। मई के महीने में अमेरिकी नॉनफार्म पेरोल (US nonfarm payrolls) में 272,000 की वृद्धि हुई। जबकि डाओ जोन्स (Dow Jones) का अनुमान 190,000 था। हालांकि निवेशक उम्मीद कर रहे थे कि कमजोर नौकरी के आंकड़े फेडरल रिजर्व ( Federal Reserve) को ब्याज दरों में कटौती करने के लिए प्रेरित करेंगे। लेकिन अब बाजार यह दर्शा रहा है कि किसी भी तरह से अर्थव्यवस्था मजबूत रहेगी।

शुरुआती कारोबारी घंटों के दौरान एसएंडपी 500 (S&P 500) 52-हफ्ते के नए उच्चतम स्तर 5,370.30 पर पहुंच गया। भारतीय समयानुसार रात 9 बजे, फ्लैट-टू-पॉजिटिव होकर 5,357 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) भी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 38,960 के स्तर पर नजर आया। हालांकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मामूली गिरावट के साथ 17,165 के स्तर पर फिसल गया।

दिन के दौरान भारतीय इंडेक्सेस सकारात्मक बंद होने के बाद गिफ्ट निफ्टी 0.35 प्रतिशत गिरकर 23,249 पर आ गया।


सप्ताह के अंत में भारतीय इंडेक्सेस फिर से चढ़े। इंट्राडे ट्रेडिंग समय के दौरान सेंसेक्स ने 76,795.31 का नया रिकॉर्ड बनाया। निफ्टी 2.05 प्रतिशत बढ़कर 23,290.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स 2.16 प्रतिशत बढ़कर 76,693.36 पर बंद हुआ। सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्सेस भी हरे निशान में बंद हुए।

Bulk deals: SBI म्यूचल फंड ने Thermax में खरीदी 1.15% हिस्सेदारी, सुदर्शन केमिकल में हुई बल्क डील

शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की मौद्रिक नीति समिति (India’s Monetary Policy Committee (MPC) ने लिक्विडिटी एडजस्टमेंट फैसिलिटी के तहत रेपो दरों को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने के लिए वोट किया।

यूरोपीय सेंट्रल बैंक (European Central Bank) द्वारा सितंबर 2019 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के एक दिन बाद यूरोपीय बाजार (European markets) लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। एफटीएसई (FTSE) 0.48 प्रतिशत गिरकर 8,245.37 पर कारोबार कर रहा था। डैक्स (Dax) 0.52 प्रतिशत गिरकर 18,555.39 पर आ गया। सीएसी (CAC) भी 0.48 प्रतिशत गिरकर 8,001.80 पर बंद हुआ।

इससे पहले दिन के दौरान, कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण एशियाई इंडेक्स (Asian indices) भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। हैंग सेंग (Hang Seng) 0.59 प्रतिशत गिरकर 18,366.95 पर कारोबार कर रहा था। निक्केई (Nikkei) सपाट-से-नकारात्मक होकर 38,683.93 पर बंद हुआ।

डीआईआई (DIIs) ने भारतीय इक्विटी में 1,289.75 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। जबकि एफआईआई/एफपीआई ( FIIs/FPIs) ने 4,391.02 करोड़ रुपये की भारी खरीदारी की।

कच्चे तेल में मिला-जुला कारोबार हुआ। डब्ल्यूटीआई (WTI) 0.05 प्रतिशत बढ़कर 75.59 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। जबकि ब्रेंट (Brent) 0.15 प्रतिशत गिरकर 79.75 डॉलर पर आ गया।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।