Get App

SA Tech Software India IPO Listing: 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट, ढहते मार्केट में भी डबल हो गया निवेश

SA Tech Software India IPO Listing: एसए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया अमेरिका की एसए टेक की भारतीय सब्सिडियरी है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों ने खूब पैसे लगाए थे। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 3:55 PM
SA Tech Software India IPO Listing: 90% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट, ढहते मार्केट में भी डबल हो गया निवेश
SA Tech Software India IPO Listing: एसए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया का ₹23.01 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-30 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

SA Tech Software India IPO Listing: अमेरिकी कंपनी एस टेक की आईटी कंसल्टिंग सब्सिडियरी एसए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया (SA Tech Software India) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 621 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 59 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 795.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (SA Tech Software India Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 117.70 रुपये (SA Tech Software India Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि  पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 99.49 फीसदी मुनाफे में हैं।

SA Tech Software India IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एसए टेक सॉफ्टवेयर इंडिया का ₹23.01 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-30 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 621.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 201.29 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,178.97 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 621.77 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 39 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

SA Tech Software India के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें