Safari Industries Shares: ट्रॉलीबैग बनाने वाली कंपनी सफारी इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर बुधवार 7 अगस्त को तिमाही नतीजों से पहले 8% से अधिक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार की निगाहें सफारी इंडस्ट्रीज के नतीजों पर हैं। खास तौर से मंगलवार को वीआईपी इंडस्ट्रीज के नतीजों के ऐलान के बाद निवेशकों की इस स्टॉक को लेकर दिलचस्पी अधिक बढ़ गई है। वीआईपी इंडस्ट्रीज का वित्तीय प्रदर्शन जून तिमाही में खराब रहा और उसका इन्वेंट्री लिक्विडेशन जारी रहा। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही के दौरान उसके ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में सालाना आधार पर 39% की गिरावट आई। वहीं इसका शुद्ध मुनाफा 93% घटकर महज 4 करोड़ रुपये रह गया।
