सेंसेक्स फिलहाल 1047 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 327 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। आज सेंसेक्स में चढ़नेवाले शेयर में अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, रिलायंस, पावर ग्रिड और एलएंडटी के शेयर शामिल नजर आये। वही निफ्टी में ओएनजीसी, अदाणी एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, अदाणी पोर्ट्स और एलएंडटी के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। एफएंडओ की बात करें तो आरईसी, टाटा पावर, रेन इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, एनसीसी और पीएफसी के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
