SAIL Share Price: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के शेयरों में आज 13 फरवरी को 4 फीसदी तक की शानदार तेजी देखने को मिली। कंपनी ने हाल ही में अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने इन नतीजों के SAIL के शेयर की रेटिंग बढ़ा दी है। इसी के बाद आज इसके शेयरों में यह तेजी देखने को मिली। नुवामा ने यह रेटिंग ऐसे समय में बढ़ाई है, जब कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 40 फीसदी नीचे आ गए हैं।
