Bonus Share: हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 3 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

SAL Automotive Bonus Share: कंपनी का शेयर 28 मार्च को BSE पर 639.20 रुपये पर बंद हुआ। मार्केट कैप 150 करोड़ रुपये है। साल 1974 में कंपनी की शुरुआत पंजाब स्कूटर्स लिमिटेड के नाम से और 'विजय केसरी' स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग से हुई थी

अपडेटेड Mar 29, 2025 पर 7:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SAL Automotive के बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 4 अप्रैल 2025 है।

Bonus Stock: ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, सीट और एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट्स की ग्लोबल मैन्युफैक्चरर SAL ऑटोमोटिव लिमिटेड ने बोनस शेयरों की घोषणा की है। यह शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर देगी। बोनस इश्यू के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू के 23,97,713 बोनस शेयर बांटे जाएंगे। बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 3 अप्रैल 2025 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 4 अप्रैल 2025 है। ये शेयर 7 अप्रैल से ट्रेडिंग के लिए पात्र होंगे। SAL ऑटोमोटिव लिमिटेड का पुराना नाम स्वराज ऑटोमोटिव्स लिमिटेड था। साल 1974 में कंपनी की शुरुआत पंजाब स्कूटर्स लिमिटेड के नाम से और 'विजय केसरी' स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग से हुई थी।

SAL Automotive का शेयर 2 सप्ताह में 17 प्रतिशत उछला


कंपनी का शेयर 28 मार्च को BSE पर 639.20 रुपये पर बंद हुआ। मार्केट कैप 150 करोड़ रुपये है। शेयर पिछले एक साल में 38 प्रतिशत और एक महीने में 28 प्रतिशत मजबूत हुआ है। 2 सप्ताह में कीमत 17 प्रतिशत चढ़ी है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 884.40 रुपये है, जो 6 सितंबर 2024 को देखा गया। 52 सप्ताह का निचला स्तर 439 रुपये 5 जून 2024 को दर्ज किया गया। कंपनी में दिसंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसने वित्त वर्ष 2024 के लिए 4.50 रुपये प्रति शेयर का ​फाइनल डिविडेंड दिया था।

दिसंबर तिमाही में मुनाफा 1 करोड़ रुपये

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में SAL Automotive का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 95 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1.40 करोड़ रुपये रहा। अर्निंग्स प्रति शेयर 5.84 करोड़ रुपये दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 307.52 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 5.10 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 20.21 करोड़ रुपये रही।

Dividend Stock: हर एक शेयर पर कंपनी देगी ₹25 का डिविडेंड, 2 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।