Get App

संवत 2081 में कंजम्प्शन और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स दे सकते हैं बंपर रिटर्न, सैमको के जिमीत मोदी ने दी निवेश की सलाह

सैमको ग्रुप के फाउंडर और सीईओ जिमीत मोदी का कहना है कि निवेशक कंजम्प्शन और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की मजबूत कंपनियों के शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति बन जाते हैं तो क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 01, 2024 पर 1:22 PM
संवत 2081 में कंजम्प्शन और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स दे सकते हैं बंपर रिटर्न, सैमको के जिमीत मोदी ने दी निवेश की सलाह
जिमीत मोदी ने कहा कि ग्लोबल रिस्क सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों से जुड़ा है। अगर अमेरिका में फिर से डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार राष्ट्रपति बनता है तो इसका मतलब है कि जियोपॉलिटिकल स्थितियां जस की तस बनी रहेंगी।

अभी स्टॉक मार्केट्स में भले ही कमजोरी दिख रही है, लेकिन सही स्टॉक्स पर दांव लगाने से संवत 2081 में बंपर कमाई हो सकती है। सैमको ग्रुप के फाउंडर और सीईओ जिमीत मोदी का कहना है कि निवेशक कंजम्प्शन और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर की मजबूत कंपनियों के शेयरों पर दांव लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनवेस्टर्स उन हाई क्वालिटी बिजनेसेज में निवेश करने के बारे में भी सोच सकते हैं, जिनकी अर्निंग्स पर इकोनॉमिक साइकिल का असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। इक्विटी रिसर्च, इनवेस्टमेंट एनालिसिस और टेक्नोलॉजी में 15 साल से ज्यादा अनुभव रखने वाले मोदी ने मनीकंट्रोल से बातचीत में स्टॉक मार्केट्स और इनवेस्टमेंट के बारे में कई अहम बातें बताईं।

विदेशी फंडों की बिकवाली जारी रहने के आसार

मोदी ने कहा कि अगर अमेरिकी मार्केट की बात करें तो उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का असर पड़ेगा। अगर डोनाल्ट ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं तो क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा मिलेगा। जहां तक इंडिया की बात है तो विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने के आसार हैं। इनवेस्टमेंट अट्रैक्ट करने के मामले में इंडिया की प्रतिस्पर्धा चीन, जापान और अमेरिकी मार्केट्स से है। इंडिया में स्टॉक मार्केट्स में एकतरफा तेजी देखने को मिली है। MSCI जैसे प्रीमियम सूचकांकों में भी इंडिया की हिस्सेदारी (वेटेज) बढ़ा है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रह सकती है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि वे अपने लॉन्ग ओनली फंड्स से बिकवाली नहीं कर रहे हैं।

ग्लोबल रिस्क राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें