मनी मैनेजर और हीलियोज कैपिटल के फाउंडर, समीर अरोड़ा (Samir Arora) ने शेयर बाजार के ऊंचे वैल्यूएशन से जुड़ी चिंताओं को खारिज किया। उन्होंने कहा कि चाहे भारत हो या अमेरिका, शेयर बाजार में पिछले कुछ सालों में देखी गई तेजी अभी तक इतनी अधिक नहीं रही है कि निवेशकों को बुलबुला बनने की चिंता हो। उन्होंने कहा कि वे इस समय इक्विटी मार्केट के साथ-साथ गोल्ड पर भी बुलिश हैं। समीर अरोड़ा ने हमारे सहयोगी CNBC-TV18 के साथ एक बातचीत में 2025 को लेकर अपने नजरिया साझा किया।
उन्होंने कहा, "पिछले बुल रन की तरह इस बार हमारे यहां कोई जबरदस्त तेजी नहीं आई है। यह समय बहुत संतुलित रहा है क्योंकि सप्लाई बहुत अधिक रही है। लोग इसे नेगेटिव मानते हैं, लेकिन सप्लाई ने यह सुनिश्चित किया है कि ओवरऑल बाजार नियंत्रण में रहे।"
दिग्ग्ज निवेशक ने कहा कि शेयर बाजार का वैल्यूएशन 'बहुत ज्यादा सीमा से बाहर' नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय शेयरों के लिए, निफ्टी 500 का तीन साल का रिटर्न लगभग 15% प्रति वर्ष रहा है। यह हमारे लॉन्गटर्म ऐतिहासिक औसत के मुताबिक है। समीर अरोड़ा ने कहा कि शेयर बाजार में करेक्शन के लिए कोई रणनीति नहीं है। वे इस नजरिए से सहमत नहीं थे कि शेयर बाजार एक झटके में आए करेक्शन के चलते बाजार वापस निवेश के लिए अच्छा बन जाता है। उन्होंने कहा, "हो सकता है कि यह धीरे-धीरे ठीक हो, या पहले ऊपर जाए, फिर नीचे आए।"
समीर अरोड़ा ने कहा, "यह कहना कि अगले साल हमें मंदी की स्थिति में रहना चाहिए, या कैश को होल्ड करके बैठे रहना चाहिए, या गिरावट का इंतजार करना चाहिए, कहीं से भी सही नहीं है और इसकी जरूरत भी नहीं है।"
इस बाजार में, समीर अरोड़ा फाइनेंशियल सेक्टर्स को लेकर अपने बुलिश रुख पर बने हुए हैं। वहीं जून 2024 के बाद वह IT सेक्टर को लेकर भी उनका रुख बुलिश हो गया है। इसके अलावा वह फूड डिलीवरी और प्लेटफॉर्म कंपनियों पर भी बुलिश हैं, लेकिन उन्होंने EMS कंपनियों से दूरी बनाए हुई है। समीर अरोड़ा ने यह भी कहा कि उन्होंने लगभग एक साल पहले टाइटन के शेयर बेचे थे।
समीर अरोड़ा ने कहा कि वे अमेरिकी इक्विटीज को लेकर भी पॉजिटिव हैं, जहां आई हालिया तेजी की अगुआई 10-15 बड़े टेक कंपनियों के शेयर कर रहे हैं। ये सभी स्टॉक अच्छे कैश वाले हैं और AI क्रांति के लाभार्थी हैं। इन शेयरों का वैल्यूएशन (पी/ई) 20-30 के आसपास है, और ये बहुत अधिक महंगे नहीं दिख रहे हैं।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।