Get App

Samvat 2081 big Cues: नए साल में लॉर्ज कैप, क्वालिटी और लिक्विड शेयरों पर फोकस करने की रणनीति करेगी काम

मयूरेश जोशी ने कहा कि इनके दूसरे तिमाही के नतीजे काफी ठीक-ठाक रहे हैं। करूर वैश्य बैंक मिड कैप बैंकों में काफी अच्छा दिख रहा है। नए साल में ये शेयर अच्छी तेजी दिखा सकते हैं। संवत 2081 के लिए मयूरेश जोशी को स्पेशियालिटी केमिकल सेक्टर भी पसंद आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2024 पर 1:14 PM
Samvat 2081 big Cues: नए साल में लॉर्ज कैप, क्वालिटी और लिक्विड शेयरों पर फोकस करने की रणनीति करेगी काम
प्रभुदास लीलाधर की अमीषा वोरा ने कहा कि नए संवत में बाजार में पैसा तो बनेगा लेकिन चुनिंदा शेयरों और सेक्टरों में ही पैसा बनेगा

बाजार पर बात करते हुए विलियम ओ'नील के हेड -इक्विटी रिसर्च इंडिया,मयूरेश जोशी ने कहा कि कंपनियों के मिलेजुले नतीजों को देखते हुए संवत 2081 में उनका फोकस डोमेस्टिक सिक्लिकल्स पर रहेगा। इसमें भी कैपिटल गुड्स और इंफ्रा स्पेस के शेयर ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। इनमें kEC इंटरनेशनल और शेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स (Salzer Electronics) काफी अच्छे लग रहे हैं। नए साल में इनमें अच्छी तेजी की उम्मीद है। इनकी ऑर्डर बुक्स काफी अच्छी हैं। इनका भारतीय इकोनॉमी के अधिकांश सेक्टरों में प्रेजेंस है। इनको पवार सेक्टर में तेजी का फायदा मिलेगा।

बैंक शेयरों पर बात करते हुए मयूरेश जोशी ने कहा कि इनके दूसरे तिमाही के नतीजे काफी ठीक-ठाक रहे हैं। करूर वैश्य बैंक मिड कैप बैंकों में काफी अच्छा दिख रहा है। नए साल में ये शेयर अच्छी तेजी दिखा सकते हैं।

अब सारे के सारे PSU शेयर बन जाएंगे रॉकेट, दिसंबर के अंत तक ONGC में 400 रुपए का स्तर मुमकिन - सुशील केडिया

संवत 2081 के लिए मयूरेश जोशी को स्पेशियालिटी केमिकल सेक्टर भी पसंद आ रहा है। इस सेक्टर में उनका पसंदीदा शेयर प्रीवी स्पेशियलिटी केमिकल्स (Privi Speciality Chemicals Limited) है। ये एक मिडकैप सेगमेंट की कंपनी है जो तमाम परफ्यूम और फ्रेगेरेंस बनाने वाली कंपनियों के लिए सप्लाई करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें