Get App

संजीव भसीन ने कहा ऐसे बाजार में कुछ BUY तो कुछ SELL करें, हेज की रणनीति अपनाएं

भसीन ने कहा कि बाजार में जब सेल ऑफ आयेगा तो आपको संभलने का मौका नहीं मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2021 पर 8:22 AM
संजीव भसीन ने कहा ऐसे बाजार में कुछ BUY तो कुछ SELL करें, हेज की रणनीति अपनाएं

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार में एक दो दिनों तक और घबराहट देखने को मिल सकती है। ये थोड़ा चॉपी भी दिखाई पड़ सकता है। निफ्टी में अगले 2 से 3 दिनों में 200 अंकों की गिरावट दिखने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसमें आईटी की वजह से गिरावट आ सकती है। इसलिए ट्रेडिंग करें लेकिन कुछ बाय तो कुछ सेल की रणनीति अपनाएं और हेज करके चलें।

भसीन ने कहा कि बाजार में सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि जब सेल ऑफ आयेगा तो आपको संभलने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए अपने स्टॉपलॉसेस के साथ ही ट्रेड कीजिये। हालांकि यहां पर मैं नये स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह नहीं दे रहा हूं क्योंकि मार्केट चॉपी हो सकता है। कल की कॉल्स पर अपडेट देते हुए भसीन ने कहा कि कल की इंडसइंड बैंक में जो सेल का कॉल दिया था वे आज भी उस पर कायम हैं यह स्टॉक 1065 के स्तर तक फिसल सकता है। इसके अलावा कल के डीएलएफ के कॉल में आज भी कमजोरी नजर आ सकती है।

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन ने कहा अगले 2-3 दिन बाजार में सतर्क रहें, जानिये वजह

Buy Gail @150, stop 147, Target 157

संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में Gail में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 150 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 157 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 147 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें