Get App

SAR Televenture IPO Listing: मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी की धांसू लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेश डबल

SAR Televenture IPO Listing: 4G-5G टावर लगाने वाली एसएआर टेलीवेंचर (SAR Televenture) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 288 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल किस काम में करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 08, 2023 पर 3:58 PM
SAR Televenture IPO Listing: मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी की धांसू लिस्टिंग, पहले ही दिन निवेश डबल
SAR Televenture IPO Listing: एसएआर टेलीवेंचर 4जी और 5जी टावर्स, ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) सिस्टम्स लगाने और नेटवर्क इक्विपमेंट से जुड़े काम में है। आज इसके शेयर NSE SME पर लिस्ट हुए हैं।

SAR Televenture IPO Listing: 4G-5G टावर लगाने वाली एसएआर टेलीवेंचर (SAR Televenture) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 288 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 55 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज NSE SME पर इसकी 101 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 91 फीसदी का लिस्टिंग गेन (SAR Televenture Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद भी तेजी थमी नहीं। उछलकर यह 110.25 रुपये (SAR Televenture Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया इसी लेवल पर यह बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 100 फीसदी मुनाफे में हैं और निवेश डबल हो गया है।

SAR Televenture IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

एसएआर टेलीवेंचर का 24.75 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 नवंबर-3 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 288.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 77.00 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 715.77 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 222.10 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 45 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल 4जी/5जी टावर लगाने, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

SAR Televenture के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें