Sattrix IPO Listing: 23% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट, लगातार बढ़ रहा कंपनी का मुनाफा

Sattrix IPO Listing: सैट्रिक्स इनफॉर्मेशन सिक्योरिटीज कस्टमर-ओरिएंटेड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस डेवलप करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 70 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Jun 12, 2024 पर 4:28 PM
Sattrix IPO Listing: सैट्रिक्स का ₹21.78 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Sattrix IPO Listing: साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस डेवलप करने वाली सैट्रिक्स (Sattrix) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 70 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 121.00 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 150.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 23.97 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Sattrix Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 157.50 रुपये (Sattrix Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि  पहले दिन आईपीओ निवेशक 30.17 फीसदी मुनाफे में हैं।

Sattrix IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

सैट्रिक्स का ₹21.78 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 5-7 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 70.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 37.76 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अहमदाबाद के नए ऑफिस के लिए फर्नीचर, फिक्सचर और एसी की खरीदारी, आईटी इक्विपमेंट्स की खरीदारी और इंस्टॉलेशन, नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट, विस्तार, वर्किंग कैपिटल की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


Sattrix के बारे में

वर्ष 2013 में बनी सैट्रिक्स इनफॉर्मेशन सिक्योरिटीज कस्टमर-ओरिएंटेड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस डेवलप करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 1.94 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 2.14 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 33 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 37.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 2.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 30.62 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका था।

Magenta Lifecare IPO Listing: 'मजेंटा' कंपनी का बड़ा धमाल, 28% प्रीमियम पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर

3C IT IPO Listing: एंट्री करते ही अपर सर्किट, फिर भी आईपीओ निवेशक घाटे में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।