हाल के दिनों में सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। इनके वित्तीय प्रदर्शन में आए सुधार और एनपीए (NPA)की सफाई की वजह से निवेशकों की रुचि इनमें बढ़ी है। लेकिन मार्सेलस इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स ( Marcellus Investment Managers)के संस्थापक सौरभ मुखर्जी (Saurabh Mukherjea) सरकारी बैंक शेयरों के प्रशंसक नहीं हैं। मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में सौरभ मुखर्जी ने कहा “एक टिपिकल पीएसयू बैंक में इक्विटी पर मिलने वाला रिटर्न इक्विटी की लागत से लगातार कम बना हुआ है। इसका मतलब ये है कि इनका वैल्यू जेनरेशन (मूल्य सृजन) शून्य है। इसका असर इनके 5 साल और 10 साल के शेयर प्राइस मूवमेंट में भी देखने को मिलता है, जो शून्य है।"
