Get App

SBI Cards के शेयर में आ सकता है 14% का उछाल, गोल्डमैन सैक्स ने दी खरीदने की सलाह; कीमत ने छुआ 11 महीने का हाई

SBI Cards and Payment Services Share Price: पिछले एक महीने में शेयर की कीमत 14 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है। कंपनी का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर फ्लैट रहकर 594 करोड़ रुपये के स्तर पर रहा। ग्रॉस NPA बढ़कर ग्रॉस एडवांसेज का 3.06 प्रतिशत हो गया। नेट NPA बढ़कर 1.11 प्रतिशत पर पहुंच गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 06, 2024 पर 5:19 PM
SBI Cards के शेयर में आ सकता है 14% का उछाल, गोल्डमैन सैक्स ने दी खरीदने की सलाह; कीमत ने छुआ 11 महीने का हाई
SBI Cards का शेयर बीएसई पर सुबह मजबूत होकर 777 रुपये पर ओपन हुआ।

SBI Cards and Payment Services Stock Price: क्रेडिट कार्ड कंपनी SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का शेयर आने वाले दिनों में 14 प्रतिशत उछलकर 913 रुपये का मार्क छू सकता है। यह उम्मीद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के एनालिस्ट्स ने जताई है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए रेटिंग को 'सेल' से अपग्रेड कर 'बाय' कर दिया है और टारगेट प्राइस 652 रुपये से बढ़ाकर 913 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर के बीएसई पर 6 सितंबर को बंद भाव से 14 प्रतिशत ज्यादा है।

इस अपग्रेड के चलते SBI Cards and Payment Services के शेयरों में 6 सितंबर को इंट्राडे में करीब 6 प्रतिशत की तेजी दिखी और शेयर ने 11 महीने का उच्च स्तर हिट हुआ। शेयर बीएसई पर सुबह मजबूत होकर 777 रुपये पर ओपन हुआ। इसके बाद इसमें करीब 6 प्रतिशत की तेजी आई और 811.85 रुपये का हाई टच हुआ। कारोबार बंद होने पर शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत होकर 800.40 रुपये पर सेटल हुआ।

बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 857.90 रुपये और अपर प्राइस बैंड 844.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 76100 करोड़ रुपये पर है। कंपनी में जून 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 68.62 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

SBI Cards and Payment Services की वित्तीय स्थिति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें