Get App

SBI Share Price: SBI को मिला सिटी से डबल अपग्रेड, शेयर 3% चढ़ा

सरकारी बैंकों में आज जोरदार तेजी है। दरअसल, CITI की तरफ से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को मिले डबल अपग्रेड से पूरे सरकारी बैंकिंग स्पेस का जोश हाई है। 4 मार्च को एसबीआई का शेयर एनएसई पर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2025 पर 3:20 PM
SBI Share Price: SBI को मिला सिटी से डबल अपग्रेड, शेयर 3% चढ़ा
सिटी के अनुसार SBI का CET-1 रेश्यो 25 -30 bps बढ़ सकता है। सिटी ने कहा बैंक का लोन ग्रोथ अनुमान 13% से 14% पर आ सकता है।

SBI Share Price: सरकारी बैंकों में आज जोरदार तेजी है। दरअसल, CITI की तरफ से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को मिले डबल अपग्रेड से पूरे सरकारी बैंकिंग स्पेस का जोश हाई है। 4 मार्च को एसबीआई का शेयर एनएसई पर 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है । सिटी ने SBI को डबल अपग्रेड करते हुए रेटिंग SELL से BUY की है और शेयर का टारगेट प्राइस 720 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 830 रुपये प्रति शेयर किया है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बैंक का NIM पर फोकस रहेगा। ग्रोथ की रफ्तार कायम है। स्टॉक का वैल्युएशन महंगा नहीं है P/B के 0.85x पर शेयर है। सिटी ने कहा कि एसबीआई ने देनदारी और कॉस्ट कंट्रोल के लिए कदम उठाए है। मैनेजमेंट ने 3% के ऊपर NIMs का गाइडेंस कायम रखा।

सिटी के मुताबिक "FY25-27 में NIMs 2.9% से 3% के बीच संभव है। जबकि अनसिक्योर्ड रिटेल स्लिपेजेज को 0.5% पर रोका है। SMA-2 (Special Mention Account) पुल में कमी से भी ग्रोथ को सपोर्ट संभव है। क्रेडिट कॉस्ट कम से कम 50bps घट सकता है। NBFC के लिए पुराना रिस्क वेटेज बहाल होने से फायदा होगा।

सिटी के अनुसार SBI का CET-1 रेश्यो 25 -30 bps बढ़ सकता है। सिटी ने कहा बैंक का लोन ग्रोथ अनुमान 13% से 14% पर आ सकता है। FY26-27 के मुनाफे का अनुमान 1% से 2% बढ़ाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें