SBI के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी, नोमुरा ने यहां से लगभग 25% की बढ़त की जताई उम्मीद

SBI Share price : नोमुरा ने कहा है कि मध्यम अवधि में बैंकिंग सेक्टर को प्रभावित करने वाले मुद्दों के आधार पर SBI बेहतर स्थिति में है। नोमुरा से थम्सअप मिलने के बाद आज ये शेयर जोश में है। फिलहाल ये स्टॉक 15.80 रुपए यानी 2.02 फीसदी की तेजी के साथ 797 रुपए के आसपास नजर आ रहा है

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 2:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI stock : बैंकिंग सेक्टर में कुल डिपॉजिट और लोन के मामले में सरकारी स्वामित्व वाली एसबीआई की हिस्सेदारी सबसे अधिक है

SBI stock : दिग्गज सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में आज इंट्रा डे में करीब 800 रुपए के टारगेट हासिल हुए हैं। स्टॉक पर नोमुरा ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें SBI नोमुरा का टॉप पिक बना हुआ है। ब्रोकरेज का कहना है कि एसेट क्वॉलिटी पर बैंक का बेहतर प्रदर्शन संभव है। यह शेयर 1x FY26F P/BV (6.7x P/E) के आकर्षक वैल्युएशन पर कारोबार कर रहा है। वित्त वर्ष 2025-27 के दौरान 16-18 फीसदी RoE और 14-15 लोन ग्रोथ संभव है। बैंक का वैल्युएशन काफी आकर्षक है। डिपॉजिट की चुनौती के बीच बैंक की पोजिशन बेहतर है। रेट कट के माहौल के बीच बैंक की स्थिति अच्छी नजर आ रही है।

नोमुरा ने एसबीआई पर Buy कॉल देते हुए 980 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया

नोमुरा ने आगे कहा है कि मध्यम अवधि में बैंकिंग सेक्टर को प्रभावित करने वाले मुद्दों के आधार पर SBI बेहतर स्थिति में है। बैंक का दिक्कतों वाले सेगमेंट में एक्सपोजर कम है। मजबूत रिटेल अंडरराइटिंग देखने को मिली है। बड़े बैंकों में SBI घरेलू LDR (लैंडिंग डिपॉजिट रेश्यो) सबसे कम है। LCR, ECL और प्रोजेक्ट लोन पर हाल के ड्राफ्ट नियमों के आधार पर भी SBI अच्छी स्थिति में है। MCLR-लिंक्ड लोन में SBI की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर नोमुरा ने एसबीआई पर Buy कॉल देते हुए 980 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।


नोमुरा से थम्सअप मिलने के बाद जोश में शेयर 

नोमुरा से थम्सअप मिलने के बाद आज ये शेयर जोश में है। फिलहाल ये स्टॉक 15.80 रुपए यानी 2.02 फीसदी की तेजी के साथ 797 रुपए के आसपास नजर आ रहा है। आज का इसका दिन का हाई 804.35 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 912 रुपए है। एसबीआई के शेयरों ने 2024 में अब तक करीब 25 फीसदी रिटर्न दिया है जो बेंचमार्क सेंसेक्स में आई तेजी से ज्यादा है। सेंसेक्स ने इस अवधि में सिर्फ 13.38 फीसदी की तेजी दिखाई है।

स्पाइसजेट में करीब 5% की तेजी, 20 दिन में कंपनी ने किया दूसरा बड़ा सेटलमेंट, कितनी सुधरेगी सेहत?

बैंकिंग सेक्टर में कुल डिपॉजिट और लोन के मामले में सरकारी स्वामित्व वाली एसबीआई की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। उपभोक्ता और कमर्शियल लोन के साथ-साथ, एसबीआई ने तमाम सहयोगी और सहायक कंपनियों के माध्यम से बीमा (जीवन और सामान्य), असेट मैनेजमें, फैक्टरिंग आदि को शामिल करने के लिए अपने कारोबार का विस्तार किया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।