Get App

SBI के इनवेस्टर्स के लिए कैसा रहेगा 2025, उन्हें कितना मिल सकता है मुनाफा?

ज्यादातर एनालिस्ट्स ने एसबीआई के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। उनका मानना है कि 2025 में एसबीआई का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। साल 2024 एसबीआई के लिए अच्छा रहा है। इस साल एसबीआई के शेयरों का रिटर्न 34 फीसदी से ज्यादा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 6:23 PM
SBI के इनवेस्टर्स के लिए कैसा रहेगा 2025, उन्हें कितना मिल सकता है मुनाफा?
SBI सरकारी बैंक है, जिसका मुकाबला एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज बैंकों से है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के लिए यह साल अच्छा रहा है। एक साल में एसबीआई के शेयर का रिटर्न 41.5 फीसदी रहा है। यह इस दौरान स्टॉक मार्केट के रिटर्न से काफी ज्यादा है। इस अवधि में निफ्टी बैंक का रिटर्न 13 फीसदी रहा है, जबकि निफ्टी 50 का रिटर्न 17-18 फीसदी रहा है। 11 दिसंबर को एसबीआई का स्टॉक 0.66 फीसदी गिरकर 861.80 रुपये पर बंद हुआ। एसबीआई इंडिया का सबसे बड़ा बैंक है। यह सरकारी बैंक है, जिसका मुकाबला एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज बैंकों से है।

1,000 पार कर सकता है स्टॉक

सवाल है कि साल 2025 SBI के स्टॉक के लिए कैसा रहेगा? ज्यादातर एनालिस्ट्स ने एसबीआई के शेयरों का प्रदर्शन 2025 में अच्छा रहने की उम्मीद जताई है। एसबीआई के स्टॉक को कवर करने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 27 ने इस स्टॉक के लिए 1,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने एसबीआई के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस स्टॉक के लिए 1,030 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक करेंट लेवल से 18 फीसदी चढ़ सकता है।

अच्छी एसेट क्वालिटी का मिलेगा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें