Get App

Share Fall after QIP: ₹600 करोड़ के शेयर म्यूचुअल फंडों को मिले भारी डिस्काउंट पर, फंसा बिकवाली की आंधी में

Share Fall after QIP: एसी जेनेरेटर्स और इलेक्ट्रिक मोटर्स बनाने वाली कंपनी ने एक साल में निवेशकों का पैसा लगभग तीन गुना बढ़ा दिया। अब जब इसने QIP के जरिए पैसे जुटाए और जिस भाव पर शेयर इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स को जारी हुए, वह सामने आने के बाद यह बिकवाली की आंधी में फंस गया। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 2:10 PM
Share Fall after QIP: ₹600 करोड़ के शेयर म्यूचुअल फंडों को मिले भारी डिस्काउंट पर, फंसा बिकवाली की आंधी में
TD Power Systems ने QIP इश्यू के जरिए ₹599.99 करोड़ जुटाए हैं।

TD Power Share Price: एसी जेनेरेटर्स और इलेक्ट्रिक मोटर्स बनाने वाली टीडी पावर सिस्टम्स के शेयर QIP (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) इश्यू बंद होने के बाद बिकवाली की आंधी में फंस गए। कंपनी ने इस इश्यू के जरिए ₹600 करोड़ जुटाए हैं और इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स को प्रति शेयर ₹775 के भाव पर शेयर जारी किए। यह सामने आने के बाद आज शेयरों पर दबाव दिखा। फिलहाल बीएसई पर यह 3.27% की गिरावट के साथ ₹796.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.77% टूटकर ₹792.75 तक आ गया था। वैसे एक अहम बात ये भी है कि एक साल में टीडी पावर सिस्टम्स के शेयरों ने निवेशकों की पूंजी लगभग तीन गुना की है।

TD Power Systems के QIP में किन दिग्गजों ने लगाए पैसे

टीडी पावर सिस्टम्स ने QIP इश्यू के जरिए ₹599.99 करोड़ जुटाए हैं। इस इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹775.35 का फ्लोर प्राइस था और कंपनी ने इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स को इस फ्लोर प्राइस से 0.05% डिस्काउंट ₹775 के भाव पर शेयर जारी किए। यह इश्यू 7 अक्टूबर को खुला था और 12 को बंद हुआ। इस इश्यू के बाद कंपनी का पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल ₹31.37 करोड़ से ₹32.14 करोड़ पर पहुंच गया।

इस इश्यू के तहत कई स्कीमों के जरिए एक्सिस म्यूचुअल फंड को 10,32,258 शेयर मिले जो इश्यू का 13.33% हिस्सा रहा। इतने ही शेयर केनरा रोबेको फंड और ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने भी कई स्कीमों के जरिए हासिल किए। इसके अलावा मिरे एसेट म्यूचुअल फंड ने कई स्कीमों के जरिए 6,45,161 शेयर (इश्यू का 8.33% हिस्सा) हासिल किया। कई स्कीमों के जरिए आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने 4,51,612 शेयर (5.83% हिस्सा), Societe Generale–ODI ने 4,38,708 शेयर (5.67% हिस्सा) और कई स्कीमों के जरिए बंधन म्यूचुअल फंड ने 3,87,096 शेयर (5% हिस्सा) हासिल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें