Get App

संजीव भसीन समेत 12 लोगों को SEBI ने ट्रेडिंग से किया बैन, ₹11 करोड़ भी जब्त; जानिए क्या है पूरा मामला

SEBI ने मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन समेत 12 लोगों को शेयर बाजार से बैन किया और ₹11.37 करोड़ भी जब्त कर लिए हैं। जानिए सेबी ने यह एक्शन क्यों लिया और क्या है पूरा मामला।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 7:31 PM
संजीव भसीन समेत 12 लोगों को SEBI ने ट्रेडिंग से किया बैन, ₹11 करोड़ भी जब्त; जानिए क्या है पूरा मामला
SEBI की जांच जनवरी 2020 से जून 2024 के बीच के पीरियड की है।

Sanjiv Bhasin SEBI ban: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने मंगलवार को मशहूर मार्केट कमेंटेटर संजीव भसीन और 11 अन्य लोगों पर कड़ा एक्शन लिया। SEBI ने इन सभी को शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग से बैन कर दिया है। यह कार्रवाई एक जांच के बाद की गई, जिसमें इन लोगों की फ्रंट-रनिंग (Front-running) स्कीम में संलिप्तता पाई गई। साथ ही, ₹11.37 करोड़ की अवैध कमाई जब्त करने का आदेश भी जारी किया गया है।

संजीव भसीन पर क्या हैं आरोप?

SEBI के अंतरिम आदेश के मुताबिक, IIFL Securities Ltd के डायरेक्टर संजीव भसीन पर आरोप है कि उन्होंने टेलीविजन चैनलों और सोशल मीडिया पर स्टॉक की सिफारिश करने से पहले खुद उन स्टॉक्स को खरीदा, और फिर कीमतें बढ़ने के बाद उन्हें मुनाफे में बेच दिया।

SEBI ने इसे "मार्केट को सुरक्षित रखने और अवैध कमाई को बचाने" के लिए जरूरी अंतरिम आदेश बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें