Get App

Sebi board meet: सेबी की अहम बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

Sebi board meet:बोर्ड मीट चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के नेतृत्व में हो रही है। बता दें कि माधवी पुरी बुच ने जब से सेबी की कमान संभाली है तब से कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इन सुधारों के चलत केवल संस्थागत निवेशकों के लिए ही स्थियों में बदलाव नहीं हुआ है बल्कि ब्रोकरेज, ईएसजी रेटिंग प्रोवाइडर्स, एमआईआई जैसे बाजार के स्टेक होल्डरों की जवाबदेही भी बढ़ी है। इससे पहले दिसंबर की बोर्ड बैठक में सेबी ने कई अहम फैसले लिए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2023 पर 10:32 AM
Sebi board meet: सेबी की अहम बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले
SEBI:सेबी ईएसजी रेटिंग और इसके मानकों में भी बदलाव ला सकता है और उन्हें घरेलू माहौल के अनुरूप बना सकता है

Sebi board meet: इक्विटी मार्केट की रेग्युलेटर सेबी की एक अहम बैठक बुधवार यानी आज 29 मार्च 2023 को होने जा रही है। इस बैठक में आज सेबी की तरफ से कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक में किसी कंपनी के बोर्ड में स्थाई बोर्ड सदस्यता को खत्म करने, रेटिंग और डिस्क्लोजर के नियमों में बदलाव के साथ-साथ नए ईएसजी ढांचे को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों के लिए अधिक कुशल और प्रभावी ट्रेड सेटलमेंट सिस्टम बनाने पर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

ये बोर्ड मीट चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के नेतृत्व में हो रही है। बता दें कि माधवी पुरी बुच ने जब से सेबी की कमान संभाली है तब से कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इन सुधारों के चलत केवल संस्थागत निवेशकों के लिए ही स्थियों में बदलाव नहीं हुआ है बल्कि ब्रोकरेज, ईएसजी रेटिंग प्रोवाइडर्स, एमआईआई जैसे बाजार के स्टेक होल्डरों की जवाबदेही भी बढ़ी है।

इससे पहले दिसंबर की बोर्ड बैठक में सेबी ने कई अहम फैसले लिए थे। SEBI ने दिसंबर बैठक में बायबैक नियमों में बदलाव किया था। सेबी ने एक्सचेंज रूट के जरिए बायबैक नियम को हटाया दिया था। एक्सचेंज के जरिए अमाउंट यूटिलाइजेशन सीमा को भी बढ़ाया गया था। बायबैक के लिए अमाउंट यूटिलाइजेशन सीमा 75 फीसदी कर दी गई थी।

डिस्क्लोजर नियमों में नए सिरे से मैटेरियल्टी की परिभाषा तय की जा सकती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें