सेबी ने डेरिवेटिव सेगमेंट के शेयरों के डायनेमिक प्राइस बैंड सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। इससे अचानक शेयर प्राइसेज में आए उछाल, प्राइसेज में गड़बड़ी रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही रिस्क मैनेजमेंट भी बढ़ेगा। डायनेमिक प्राइस बैंड का मतलब एक दायरे से है, जिसमें स्टॉक का प्राइस किसी दिन ऊपर या नीजे जा सकता है। अचानक स्टॉक की कीमतों में बहुत ज्यादा तेजी या गिरावट रोकने के लिए डायनेमिक प्राइस बैंड का सिस्टम शुरू किया गया था। डेरिवेटिव सेगमेंट के स्टॉक्स के लिए प्राइस बैंड की शुरुआत पिछले ट्रेडिंग सेशन के क्लोजिंग प्राइस के 10 फीसदी से होती है।
