मार्केट रेगुलेटर सेबी का कहना है कि वह एंप्लॉयीज की मांगों पर विचार करने के लिए कमेटी बनाएगी। इस कमेटी में मार्केट रेगुलेटर के होल टाइम मेंबर भी शामिल होंगे। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि कमेटी ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस ट्रैकिंग सिस्टम और काम के लिए बेहतर माहौल बनाने की दिशा में काम करेगी। इससे साफ है कि सेबी और इसके एंप्लॉयीज के बीच गतिरोध खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं और रेगुलेटर एंप्लॉयीज की मांगों पर विचार करने के लिए तैयार है।
