Get App

Videocon Case: SEBI का वेणुगोपाल धूत और दो एंटिटीज को नोटिस; 15 दिन में भरें ₹1 करोड़, नहीं तो होगी गिरफ्तारी और कुर्की

Videocon Shares Insider Trading Case: SEBI ने 3 अलग-अलग नोटिसों में कहा कि बकाया राशि का भुगतान न करने की स्थिति में इन पक्षों की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क करके और बेचकर जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी। इसके अलावा, उन्हें बैंक खातों की कुर्की और हिरासत का भी सामना करना पड़ सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 02, 2024 पर 1:46 PM
Videocon Case: SEBI का वेणुगोपाल धूत और दो एंटिटीज को नोटिस; 15 दिन में भरें ₹1 करोड़, नहीं तो होगी गिरफ्तारी और कुर्की
वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज की सिक्योरिटीज में इनसाइडर ट्रेडिंग मानदंडों का उल्लंघन 2017 में हुआ था।

कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने उद्योगपति वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) और दो अन्य एंटिटीज को डिमांड नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज (Videocon Industries) के शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग एक्टिविटीज के लिए करीब 1.03 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है। सेबी ने वेणुगोपाल धूत और अन्य एंटिटीज को चेतावनी दी कि अगर वे 15 दिन के अंदर इस अमाउंट का भुगतान नहीं करेंगे, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही उनके बैंक खातों और एसेट्स को कुर्क कर दिया जाएगा।

धूत के अलावा जिन अन्य दो एंटिटीज को नोटिस भेजा गया है, वे हैं इलेक्ट्रोपार्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड और वीडियोकॉन रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स। धूत समेत इन एंटिटीज ने सितंबर, 2021 में सेबी (Securities and Exchange Board of India) के जुर्माने का भुगतान नहीं किया, जिसके बाद ये डिमांड नोटिस जारी किए गए।

2017 में वीडियोकॉन की सिक्योरिटीज में हुई थी इनसाइडर ट्रेडिंग

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज की सिक्योरिटीज में इनसाइडर ट्रेडिंग मानदंडों का उल्लंघन 2017 में हुआ था। सितंबर 2021 में सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग के लिए उद्योगपति धूत पर कुल 75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर धूत के अलावा, सेबी ने कंपनी के दो प्रमोटर्स इलेक्ट्रोपार्ट्स (इंडिया) और वीडियोकॉन रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स पर भी जुर्माना लगाया था। इलेक्ट्रोपार्ट्स (इंडिया) को पहले श्री धूत ट्रेडिंग एंड एजेंसीज के नाम से जाना जाता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें