इंडसइंड बैंक मामले का असर हिंदुजा ग्रुप के इनवेस्को एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) के अधिग्रहण प्लान पर पड़ सकता है। इस अधिग्रहण में देर हो सकती है। इंडसइंड बैंक में अकाउंटिंग की जांच चल रही है। सूत्रों ने बताया कि सेबी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (आईआईएचएल) के इनवेस्को एएमसी में 60 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्लान को मंजूरी देने में देर कर सकती है। दरअसल, ऐसे एप्रूवल को स्पॉन्सर एप्रूवल कहा जाता है। इस मामले में आईआईएचएल स्पॉन्सर है।
