सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने हाल ही रिसर्च एनालिस्ट्स (Research Analysts) को लेकर कुछ नए नियम जारी किए थे। हालांकि रिसर्च एनालिस्ट (RAs) अब इन नियमों का विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ बड़े नामों ने नियमों को वापस नहीं लिए जाने की स्थिति में अपनी सेवाओं को बंद करने का इरादा भी जताया है। सेबी ने बीते 8 जनवरी को 'रिसर्च एनालिस्ट्स के लिए गाइडलाइंस' नाम से एक सर्कुलर जारी कियाा था। मनीकंट्रोल ने जिन रिसर्च एनालिस्ट्स के साथ बात की, उनका कहना है कि इन नियमों ने नए लोगों के लिए रिसर्च एनालिस्ट के रूप में रजिस्टर्ड कराने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। लेकिन पहले से रजिस्टर्ड एनालिस्ट्स के लिए नियमों के पालन का बोझ बढ़ा दिया है।
