मार्केट रेगुलेटर- भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मुंबई में एक बड़े फाइनेंशियल इन्फ्लुएंसर अवधूत साठे के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन किया है। साठे का YouTube चैनल 9,36,000 सब्सक्राइबर तक पहुंच चुका है। जहां वे मार्केट एनालिसिस, चार्ट पैटर्न और निवेश रणनीतियों को साझा करते हैं। सेबी के फुल टाइम मेंबर कमलेश वार्ष्णेय ने गुरुवार को FICCI के एक कार्यक्रम में भी इसकी जानकारी साझा की। हलांकि, उन्होंने सीधे साठे का नाम नहीं लिया।
