शेयर मार्केट से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) को भी हैरान कर दिया है। SEBI ने ऐसे तथाकथित रिसर्च एनालिस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द किया है, जिसका शेयर बाजार से कोई लेना-देना नहीं था। वह तमिलनाडु के मदुरै में रहता था और एक छोटी सी किराना दुकान चला रहा था।
