शेयरों में निवेश की अनापशनाप सलाह देने वालों की दुकान बंद होने जा रही है। अनरजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट और स्टॉक मार्केट एडवर्टाइजर्स की गतिविधियों पर लगाम लगने जा रही है। सेबी इसके लिए गूगल और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बातचीत कर रहा है। सेबी इस बारे में काफी गंभीर है। वह पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इनवेस्टमेंट टिप्स देने वाले लोगों के खिलाफ कई कदम उठा चुका है।
