Get App

Jagdeep Dhankhar Residence: इस्तीफे के 1 साल बाद भी पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नहीं मिला सरकारी बंगला, जानिए कहां बिता रहे हैं दिन!

Jagdeep Dhankhar Residence: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का रिटायरमेंट के बाद का अस्थायी पता अब एक साल से ज्यादा समय का ठिकाना बन गया है। वह सरकारी आवास का इंतजार करते हुए दिल्ली में एक प्राइवेट फार्महाउस में रह रहे हैं। जबकि नियमों के तहत धनखड़ आजीवन सरकारी आवास के हकदार हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 02, 2026 पर 3:18 PM
Jagdeep Dhankhar Residence: इस्तीफे के 1 साल बाद भी पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नहीं मिला सरकारी बंगला, जानिए कहां बिता रहे हैं दिन!
Jagdeep Dhankhar Residence: इस्तीफे के एक साल बाद भी जगदीप धनखड़ को सरकारी आवास नहीं मिला है

Jagdeep Dhankhar Residence: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पद से इस्तीफा दिए एक साल से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक उन्हें सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है। पूर्व उपराष्ट्रपति फिलहाल दिल्ली के छतरपुर स्थित एक प्राइवेट फार्महाउस में रह रहे हैं, जिसे इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के नेता अभय सिंह चौटाला का बताया जा रहा है। नियमों के तहत धनखड़ आजीवन सरकारी आवास के हकदार हैं। उन्होंने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इसके करीब छह सप्ताह बाद 1 सितंबर 2025 से वह छतरपुर स्थित इस फार्महाउस में रह रहे हैं। शुरुआत में इसे अस्थायी व्यवस्था बताया गया था। लेकिन करीब एक साल बाद भी उनकी रहने की यही व्यवस्था बनी हुई है।

अभी कहां रह रहे हैं?

धनखड़ 1 सितंबर, 2025 से छतरपुर में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) नेता अभय सिंह चौटाला के फार्महाउस में रह रहे हैं। शुरू में पूर्व उपराष्ट्रपति के करीबी लोगों ने इस व्यवस्था को अस्थायी बताया था। लेकिन वे लगभग एक साल बाद भी वहीं रह रहे हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ को अब तक कोई सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है। उनके कार्यालय ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि क्या उनके इस्तीफे के बाद से किसी आवास का प्रस्ताव दिया गया था या उसकी मांग की गई थी?

इन सुविधाओं के हकदार हैं धनखड़

सब समाचार

+ और भी पढ़ें