आज मंगलवार 27 सितंबर के दिन मार्केट के उतार-चढ़ाव के बीच बाजार की फ्लैट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 38 प्वाइंट गिरकर 57,108 पर बंद हुआ। निफ्टी 9 प्वाइंट गिरकर 17,007 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 257 प्वाइंट गिरकर 38,359 पर बंद हुआ। आज तेल-गैस, FMCG, IT शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि कंज्यूमर गुड्स, मेटल, बैंकिंग शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
