क्रूड की चाल बदली हुई नजर आई है। कच्चा तेल 1 दिन में करीब 2% गिरा। ब्रेंट का भाव $79 के नीचे फिसल गया। जबकि WTI का भाव $75 के नीचे फिसला। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए MANKIND PHARMA और LANDMARK CARS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
