क्रूड में मंदी के डर से तेज गिरावट देखने को मिली। इसका भाव 4% से ज्यादा गिरकर 78 डॉलर के करीब पहुंच गया। सोना भी फिर से 2000 डॉलर के ऊपर पहुंच गया। लिहाजा आज ऑयल मार्केटिंग और गोल्ड लोन वाली कंपनियों के शेयर पर फोकस रहेगा। वहीं NSE ने इंडेक्स के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब डिमर्जर करने वाली कंपनी निफ्टी से बाहर नहीं होगी। Nuvama research के मुताबिक ये फैसला Reliance Industries के लिए बेहद पॉजिटिव साबित होगा। 2 मई को जियो फाइनेंशियल के डिमर्जर के लिए है बोर्ड बैठक होगी। आज इस शेयर में एक्शन रह सकता है। इसके अलावा सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SBI LIFE और ORACLE FINANCIAL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। जानते हैं स्टॉक्स के नाम
