वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत मिले हैं। जनवरी में US महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहे हैं। डाओ और S&P कल गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि नैस्डेक में आधा प्रतिशत की बढ़त रही। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। वहीं SGX निफ्टी में हल्की गिरावट नजर आई। आज सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें एक्सपर्ट्स ने PI INDUSTRIES, INDIABULLS HOUSING FINANCE, GMDC, Eureka Forbes सहित अन्य स्टॉक्स पर दांव लगाया है। जिसमें इंट्राडे में बेहतर कमाई हो सकती है।
