अप्रैल के बाद से केवल 16 शेयरों ने निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स के वैल्यूएशन में 50 फीसदी से ज्यादा का इजाफा किया है। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स के वैल्यू में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के लिए सिर्फ 18 शेयर जिम्मेदार हैं। दिलचस्प बात यह है कि मिडकैप के इन 16 में से 7 और स्मॉल कैप के 18 से 8 स्टॉक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के हैं। ये जानकारी ऐस इक्विटीज (Ace Equities) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों पर आधारित है।
