Get App

शेयर बाजार में लौटी तेजी, पर खतरा बरकरार! इन आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन; क्या अभी और गिरेगा बाजार?

Share Markets: भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 12 जनवरी को दिन के निचले स्तर से शानदार वापसी की। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर करीब 900 अंकों की छलांग लगाकर हरे निशान में आ गया। यह रिकवरी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के एक बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव बातें की। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और उन्होंने बाजार में खरीदारी शुरू की

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 3:01 PM
शेयर बाजार में लौटी तेजी, पर खतरा बरकरार! इन आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन; क्या अभी और गिरेगा बाजार?
Share Market: मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 25,750 के ऊपर टिकने में दिक्कत आ रही है

Share Markets: भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार 12 जनवरी को दिन के निचले स्तर से शानदार वापसी की। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर करीब 900 अंकों की छलांग लगाकर हरे निशान में आ गया। यह रिकवरी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के एक बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पॉजिटिव बातें की। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और उन्होंने बाजार में खरीदारी शुरू की।

मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, बीते हफ्ते लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद यह तेजी मुख्य रूप से शॉर्ट-कवरिंग का नतीजा रही। निफ्टी जैसे ही 25,500 के नीचे फिसला, वहां से शेयरों में तेज खरीदारी और शॉर्ट पोजीशन कवरिंग देखने को मिली।

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटेजी डायरेक्टर क्रांति बाथिनी ने कहा कि 25,500 के आसपास एक “बॉटम-फिशिंग” होता हुआ दिखा, जिससे बाजार को सहारा मिला। इन बयानों के बाद सेंक्स दिन के निचले स्तर से करीब 900 अंक उछलकर दोपहर 1:45 बजे के आसपास लगभग 83,751 पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी भी उछलकर 25,747 के पास पहुंच गया।

'खतरा अभी टला नहीं'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें