लगातार दो दिनों की कमजोरी के बाद बाजार ने आज फिर तेजी का रुख किया। आज खबरों के दम पर बाजार ने आखिरी घंटे में रफ्तार पकड़ी। आज के कारोबार में सेंसेक्स 86 अंकों की बढ़त लेकर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी भी करीब 18 अंक चढ़कर 10850 के करीब बंद हुआ है। बैंक निफ्टी में भी आज 50 अंकों की मजबूती आई लेकिन मिडकैप शेयरों में बिकवाली का दिन रहा।
