Sensex-Nifty closes flat green: विदेशी निवेशकों के लिए सरकार की तरफ से खास राहत की उम्मीदों और निचले स्तर पर खरीदारी से मार्केट को आज रिकवर होने में मदद मिली। घरेलू इक्विटी मार्केट इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरते हुए ग्रीन हुए और उठा-पटक के साथ आखिरकार ग्रीन जोन में ही बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मि़डकैप और स्मॉलकैप स्पेस में रौनक लौटी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी के करीब उछल पड़े।
सेक्टरवाइज मेटल और आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींचने की काफी कोशिश की लेकिन कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और पीएसयू बैंक ने मार्केट को ऊपर खींच लिया। निफ्टी मेटल में आज आधे फीसदी से अधिक तो निफ्टी आईटी में करीब फीसदी फीसदी की गिरावट आई। वहीं निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2% से अधिक की तेजी आई तो निफ्टी पीएसयू बैंक में भी करीब आधे फीसदी की बढ़त रही। ओवरऑल इस मिले-जुले माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।
घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 13.84 प्वाइंट्स यानी 0.02% के मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.95 प्वाइंट्स यानी 0.05% की मामूली तेजी के साथ 23,416.55 पर बंद हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 538.87 प्वाइंट्स टूटकर 73,807.30 तक आ गया था जिससे 736.94 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 74,544.24 तक चढ़ गया तो निफ्टी भी 158.30 प्वाइंट्स फिसलकर 23,247.30 तक आ गया था जिससे यह 218.00 प्वाइंट्स चढ़कर 23,465.30 तक पहुंच गया।
निवेशकों की दौलत में ₹1.72 लाख करोड़ का इजाफा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 03 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,43,440.936 करोड़ था। आज यानी 04 जून 2026 को यह बढ़कर ₹4,62,16,219.93 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,72,778.994 करोड़ बढ़ गई है।
Sensex के 13 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 13 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी टाइटन, जोमैटो की एटर्नल और आईटीसी में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
139 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4361 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2244 शेयर मजबूत हुए तो 1940 में गिरावट रही जबकि 177 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 139 शेयर एक साल के हाई और 68 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।