Sensex-Nifty closes red: पश्चिमी एशिया में एक बार फिर युद्ध की लपटें बढ़ी तो इसमें दुनिया भर के स्टॉक मार्केट झुलस पड़े। कच्चे तेल की उबाल में भारतीय मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए और ये करीब 1% टूट गए। ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में दबाव दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में तो बिकवाली की आंधी अधिक तेज चली। निफ्टी मिडकैप 100 डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 2% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेक्टरवाइज सभी सेक्टर्स के निफ्टी इंडेक्स लाल बंद हुए। निफ्टी रियल्टी आज करीब 3% कमजोर हुआ तो निफ्टी मेटल ढाई फीसदी से अधिक और निफ्टी ऑटो 2% कमजोर हुआ। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट रही।
