Share Market Rally: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार (28 अक्टूबर) को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही BSE का 30 शेयरों वाला Sensex 60,000 अंक के पार निकल गया। लेकिन, कारोबार के अंत में यह इस लेवल से नीचे बंद हुए। RIL, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) , बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और ONGC के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली।
