Get App

शेयर बाजार में 2023 की पहली गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, जानें क्या रहा इसके पीछे का कारण

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 4 जनवरी को एक सपाट शुरुआत के बाद तेज गिरावट देखी गई। ग्लोबल स्तर पर कुछ चिंताओं के बढ़ने और निवेशकों की तरफ से थोड़ी मुनाफावसूली इसका प्रमुख कारण रही। दोपहर तक, सेंसेक्स 638.80 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,655.40 अंक पर और निफ्टी 191 अंक या 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,041.50 के स्तर पर चला गया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 04, 2023 पर 8:55 PM
शेयर बाजार में 2023 की पहली गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, जानें क्या रहा इसके पीछे का कारण
निवेशक अमेरिकी केंद्रीय बैंक की दिसंबर बैठक से जुड़ी जानकारी पर बारीकी से निगाह लगाए हुए हैं

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार 4 जनवरी को एक सपाट शुरुआत के बाद तेज गिरावट देखी गई। ग्लोबल स्तर पर कुछ चिंताओं के बढ़ने और निवेशकों की तरफ से थोड़ी मुनाफावसूली इसका प्रमुख कारण रही। दोपहर तक, सेंसेक्स 638.80 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,655.40 अंक पर और निफ्टी 191 अंक या 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,041.50 के स्तर पर चला गया था। करीब 980 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था, जबकि 2177 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट कारोबार कर रहे थे।

ग्लोबल स्तर पर, निवेशक अमेरिकी केंद्रीय बैंक के फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की दिसंबर बैठक से जुड़ी जानकारी पर बारीकी से निगाह लगाए हुए हैं, जो नए साल में ब्याज दर में बढ़ोतरी पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक के रुख का संकेत देगा। भारतीय समयनुसार ये जानकारी आज देर रात तक आएगी।

आइए उन कारणों पर एक नजर डालते हैं जिनके चलते आज बाजार में गिरावट आई-

FOMC बैठक की जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें