Get App

Share Market Rally: ₹2 लाख करोड़ की बारिश, Indigo-Maruti पर सवार Sensex में 400 प्वाइंट्स का उछाल

Sensex-Nifty Rally: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी और हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 25 जून को मार्केट में अच्छी रौनक दिख रही है। सिर्फ एक सेक्टर को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स फिलहाल ग्रीन है लेकिन शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक सपोर्ट एक खास सेक्टर से मिला। निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 25, 2026 पर 9:31 AM
Share Market Rally: ₹2 लाख करोड़ की बारिश, Indigo-Maruti पर सवार Sensex में 400 प्वाइंट्स का उछाल
Share Market Rally: सेंसेक्स और निफ्टी आज अच्छी बढ़त के साथ खुले हैं।

Share Market Rally: कच्चे तेल के अमेरिका और ईरान के बीच जंग की शुरुआत से पहले के लेवल पर आने और मेमोरी चिप कंपनी माइक्रोन के शानदार रिजल्ट ने दुनिया भर के बाजारों में रौनक बिखेर दी। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी भी उछल पड़े। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 400 प्वाइंट्स से ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 24150 के पार। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रौनक है और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी की बढ़त है।

सेक्टरवाइज मेटल सेक्टर को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन है। मार्केट को सबसे अधिक सपोर्ट ऑटो सेक्टर से मिला है, जिसका निफ्टी इंडेक्स 1% मजबूत हुआ है। वहीं आईटी, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर से भी मार्केट को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है जिसमें से निफ्टी रियल्टी में 1% से अधिक की तेजी को छोड़ बाकी में आधे फीसदी से अधिक की तेजी है।

ओवरऑल शुरुआती कारोबार में ही आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹2 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹2 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:28 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 435.29 प्वाइंट्स यानी 0.57% के उछाल के साथ 77,426.51 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 128.15 प्वाइंट्स यानी 0.53% की बढ़त के साथ 24,149.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 489.92 प्वाइंट्स उछलकर 77,481.14 और निफ्टी 148.05 प्वाइंट्स चढ़कर 24,169.70 तक पहुंच गया था।

₹2.16 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें