Get App

Market Cap: टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 68417 करोड़ रुपये घटा, Airtel और RIL को सबसे ज्याद नुकसान

Market Cap of top 10 firms: हफ्ते के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), इन्फोसिस, ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई है। वहीं टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत बढ़ गई

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2024 पर 1:20 PM
Market Cap: टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 68417 करोड़ रुपये घटा, Airtel और RIL को सबसे ज्याद नुकसान
सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 68,417.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई

सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 6 के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 68,417.14 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है। पिछला हफ्ता कम कारोबारी सत्रों का रहा। बुधवार को महाराष्ट्र दिवस के चलते मार्केट क्लोज था। हफ्ते के दौरान जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), इन्फोसिस, ITC और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HDFC बैंक, ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाजार हैसियत बढ़ गई। पिछले हफ्ते BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.99 अंक या 0.20 फीसदी चढ़ा।

Airtel समेत इन कंपनियों को हुआ नुकसान

इस हफ्ते में भारती एयरटेल का मार्केट कैप 27,635.65 करोड़ रुपये गिरकर 7,23,770.70 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 23,341.56 करोड़ रुपये घटकर 19,40,738.40 करोड़ रुपये पर आ गई। LIC की बाजार हैसियत 5,724.13 करोड़ रुपये घटकर 6,19,217.27 करोड़ रुपये रह गई।

इन्फोसिस का मार्केट कैप 5,686.69 करोड़ रुपये घटकर 5,87,949.62 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी के मूल्यांकन में 4,619.35 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,44,645.97 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,409.76 करोड़ रुपये घटकर 5,20,551.94 करोड़ रुपये रह गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें