Share Markets: शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार 14 नवंबर को अपनी शुरुआती बढ़त खो दी और लगातार छठवें दिन लाल निशान में चले गए। निफ्टी-50 इंडेक्स अपने 23,500 के अहम स्तर से भी नीचे गिर गया। वहीं सेंसेक्स 200 अंक और गिर गया। पिछले 6 दिन में सेंसेक्स में 2,900 अंकों से अधिक की गिरावट आ चुकी है। वहीं सितंबर के शिखर से दोनों इंडेक्स करीब 11 फीसदी टूट चुके हैं। फिलहाल दोनों इंडेक्स अपने 5-महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। सितंबर तिमाही में कंपनियों के खराब प्रदर्शन और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बना हुआ है।
