Get App

Sensex लगातार दूसरे दिन मजबूत, ₹8 लाख बढ़ी रामनवमी से पहले निवेशकों की दौलत

Sensex-Nifty closes green: मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन रौनक रही। सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज इंट्रा-डे में निफ्टी 23400 हजार के पार पहुंच गया तो सेंसेक्स भी 1,781 प्वाइंट्स उछल गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक रही। खरीदारी के इस माहौल में निवेशकों की दौलत ₹8 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। चेक करें आज ओवरऑल मार्केट में माहौल कैसा रहा और टॉप गेनर्स-लूजर्स क्या रहे

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 4:21 PM
Sensex लगातार दूसरे दिन मजबूत, ₹8 लाख बढ़ी रामनवमी से पहले निवेशकों की दौलत
आज की बढ़त के साथ क्लोजिंग बेसिस पर सेंसेक्स दो दिनों में 2,671.78 और निफ्टी 792.6 प्वाइंट्स मजबूत हुआ है।

Sensex-Nifty closes green: रामनवमी के मौके पर गुरुवार को स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद रहेगा तो सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी एक दिन पहले आज हुई और मार्केट में खरीदारी का शानदार रुझान दिखा। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के थमने के संकेतों पर दुनिया भर के मार्केट में हरियाली लौटी और घरेलू मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स-निफ्टी तो इंट्रा-डे में 2-2% से अधिक उछल पड़े। आज हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है लेकिन निफ्टी आईटी में बढ़त मामूली ही है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने भी तगड़ा जोश दिखाया। ओवरऑल मार्केट में चौतरफा रौनक के बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹8 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी कि निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स 1205.00 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 75,273.45 और निफ्टी 394.05 प्वाइंट्स यानी 1.72% के उछाल के साथ 23,306.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 75,849.76 और निफ्टी 23,465.35 तक पहुंच गया था। मार्केट में घबराहट की बात करें तो यह थोड़ा कम हुआ है और इसका पता इससे चला कि इसे मापने वाला इंडिया विक्स (India VIX) 6.81% गिरकर 24.91 पर आ गया लेकिन अब भी यह काफी हाई है।

निवेशकों की दौलत में ₹8.23 लाख करोड़ का इजाफा

एक कारोबारी दिन पहले यानी 23 जनवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,22,78,312.77 करोड़ था। आज यानी 24 मार्च 2025 को मार्केट बंद होने पर यह ₹4,31,01,575.04 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹8,23,262.27 करोड़ बढ़ गई है। आज की बढ़त के साथ लगातार दो दिनों की रौनक में निवेशकों की दौलत ₹15,79,945.22 करोड़ बढ़ चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें