Get App

Sensex लाल, इन सेक्टर्स में भारी बिकवाली से निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ साफ

Sensex-Nifty Closes Red: सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। दो सेक्टर को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स आज लाल रहे लेकिन जो ग्रीन हैं, उनमें भी बढ़त आधे फीसदी से कम ही है। ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ से अधिक कम हुई है। चेक करें कि आज मार्केट की ओवरऑल स्थिति कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 4:26 PM
Sensex लाल, इन सेक्टर्स में भारी बिकवाली से निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ साफ
Sensex-Nifty Closes Red: इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स (Sensex) 76,258.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 23,796.85 तक आ गया था।

Sensex-Nifty Closes Red: कच्चे तेल की उबाल पर आज दुनिया भर के स्टॉक मार्केट झुलस पड़े। भारतीय स्टॉक मार्केट में भी तेज गिरावट आई। एक बार तो इंट्रा-डे में सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ फीसदी से करीब फिसल गए थे। मिडकैप और स्मॉलकैप के भी निफ्टी इंडेक्स धड़ाम हो गए। सेक्टरवाइज बात करें तो आईटी और फार्मा सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन जोन में बंद हुआ है लेकिन इसमें भी निफ्टी फार्मा में मामूली तेजी ही आई तो निफ्टी आईटी में भी 0.37% की बढ़त। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी मेटल में आज 2% से अधिक की गिरावट आई तो एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन सबके बीच ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹4.79 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹4.79 लाख करोड़ की गिरावट आई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 582.86 प्वाइंट्स यानी 0.75% की फिसलन के साथ 76,913.50 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 180.10 प्वाइंट्स यानी 0.74% की गिरावट के साथ 23,997.55 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹4.79 लाख करोड़ की कमी

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,24,264.807 करोड़ था। आज यानी 27 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,63,44,707.30 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,79,557.507 करोड़ कम हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें