Get App

Share Market: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन धड़ाम, निवेशकों को एक दिन में हुआ ₹4.16 लाख करोड़ का घाटा

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 11 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए और BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 4.16 लाख करोड़ रुपये घट गया

Vikrant singhअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 5:00 PM
Share Market: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन धड़ाम, निवेशकों को एक दिन में हुआ ₹4.16 लाख करोड़ का घाटा
BSE का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) करीब 844 अंक टूटकर बंद हुआ

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 11 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) करीब 844 अंक टूटकर बंद हुआ। कमजोर ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों के भारतीय बाजार से पैसे खींचने के चलते बाजार नीचे आया। इस गिरावट के साथ ही मंगलवार को शेयर बाजार के निवेशकों को कुल करीब 4.16 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार को कारोबार खत्म होने के समय 2,74,27,706.89 करोड़ रुपये थे, जो आज घटकर 2,70,11,275.45 करोड़ रुपये पर आ गया। इस तरह निवेशकों की आज एक दिन में करीब 4.16 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई।

कारोबार खत्म होते समय सेंसेक्स (Sensex) 843.79 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़ककर 57,147.32 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) 257.45 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 16,983.55 के स्तर पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें