इंडियन स्टॉक मार्केट्स ने गुरुवार (25 अगस्त) को कारोबार के अंतिम घंटे में अपनी पूरी बढ़त गंवा दी। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। सुबह में मार्केट खुलने पर अच्छी तेजी देखने को मिली थी। दोनों सूचकांक करीब 0.7 फीसदी मजबूत चल रहे थे। लेकिन, कारोबार के आखिर में हुई बिकवाली बाजार पर भारी पड़ी। Sensex 310 अंक यानी 0.53 फीसदी गिरकर 58,774 अंक पर बंद हुआ। Nifty कारोबार के अंत में 82 अंक यानी 0.47 फीसदी कमजोरी के साथ 17,522 अंक पर रहा।
