Get App

Sensex-Nifty New Record: सेंसेक्स ने रचा नया इतिहास, निफ्टी पहली बार 22900 के पार; इन 5 कारणों से शेयर बाजार में आज बना रिकॉर्ड

Sensex-Nifty at Record High: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 23 मई को नया रिकॉर्ड बना। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने अबतक के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स ने जहां करीब 1,200 अंकों की छलांग लगाकर 75,407.39 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी करीब 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ पहली बार 22,900 के पार गया और इसने 22,959.7 के नए उच्चतम स्तर को छुआ। इस रिकॉर्ड तेजी के पीछे कई कारण रहे।

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 23, 2024 पर 4:15 PM
Sensex-Nifty New Record: सेंसेक्स ने रचा नया इतिहास, निफ्टी पहली बार 22900 के पार; इन 5 कारणों से शेयर बाजार में आज बना रिकॉर्ड
Sensex-Nifty at Recoed High: निफ्टी करीब 1.5% की तेजी के साथ पहली बार 22,900 के स्तर को पार कर गया

Sensex-Nifty at Record High: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 23 मई को नया रिकॉर्ड बना। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने अबतक के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स ने जहां करीब 1,280 अंकों की छलांग लगाकर 75,499.91 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। वहीं निफ्टी करीब 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ पहली बार 22,900 के पार गया और इसने 22,993.60 के नए उच्चतम स्तर को छुआ। इस रिकॉर्ड तेजी के पीछे कई कारण रहे। इनमें कंपनियों के मार्च तिमाही के शानदार नतीजों, RBI का अबतक का सबसे अधिक डिविडेंड भुगतान और चुनाव नतीजों के बाजार के मुताबिक रहने की उम्मीद सहित आदि शामिल हैं। लार्जकैप आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से भी इंडेक्स को सपोर्ट मिला।

आइए जानते हैं सेंसेक्स और निफ्टी के नए शिखर पर पहुंचने के पीछे 5 सबसे प्रमुख कारण कौन रहे?

1. आरबीआई का रिकॉर्ड डिविडेंड भुगतान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड डिविडेंड देने का ऐलान किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस डिविडेंड से सरकार को राजकोषीय घाटे (फिस्कल डेफिसिट) को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। एक्सिस सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड, राजेश पालवीय ने कहा, "RBI ने सरकार के अनुमान से 1 लाख करोड़ रुपये अधिक का डिविडेंड दिया है। बाजार के लिए भी यह भी सुखद आश्चर्य था क्योंकि उसे भी डिविडेंड की राशि 1 लाख करोड़ रुपये के करीह ही रहने का अनुमान था। इससे राजकोषीय घाटे के काबू में रहने को लेकर बाजार का भरोसा मजबूत हुआ है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें