Sensex-Nifty Green Starts: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदों पर आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन मार्केट में रौनक छाई हुई है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले हैं। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन है। आईटी, मेटल, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स में तो 1-1% से अधिक की बढ़त है। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी जोरदार खरीदारी हो रही है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3.64 लाख करोड़ उछल गया यानी निवेशकों की दौलत इस शानदार रौनक में ₹3.64 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है।
